बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को सीएसपीडीसीएल एवं वेंडरो की बैठक लेकर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डिवीज़न एवं सब डिवीजन लेवल पर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध सोलर पैनल स्थापना में कमजोर प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय- सीमा में लक्ष्य पूरा करने कड़ी मॉनिटरिंग एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। स्थिति बेहतर बनाने सबका सहयोग जरुरी है। प्रशासन के सहयोग के साथ ही वेंडरो को भी तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है। वेंडरो के कार्य मॉनिटरिंग के लिये कलर कोड सिस्टम बनाएं जिसमें बेहतर निष्पादन के लिए हरा, संतोषजनक के लिए पीला एवं औसत के लिए लाल रंग रखें। अच्छा काम करने वाले वेंडरो को प्रोत्साहित करें और हितग्राही को भी बताएं ताकि उस वेंडर का चयन करे।वेंडरो को किसी प्रकार की समस्या हो तो सीएसपीडीसीएल के अधिकारी शीघ्र समाधान करें। उन्होंने हितग्राहियों के आवेदनों का बैंक के द्वारा शीघ्र कार्यवाही हेतु वेंडर एवं बैंकरो की हर सप्ताह डिवीजनवार मीटिंग आयोजित करने कहा।वेंडर- बैंकर मीटिंग मंगलवार को भाटापारा, बुधवार को बलौदाबाजार एवं गुरुवार को कसडोल डिवीज़न में होग़ा।बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु वर्ष 2025 -26के लिये जिले को हितग्राही संख्या का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के लक्ष्य को डिवीजनवार बांटा गया है जिसमेंभाटापारा में लक्ष्य 5160,आवेदन प्राप्त 2535 स्थापित 331, बलौदाबाजार में लक्ष्य 4500, प्राप्त आवेदन 4113,स्थापित 100, कसडोल में लक्ष्य 2380, प्राप्त आवेदन 1780 स्थापित 150 है।Spread the lovePost navigationऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बस्तर की पारंपरिक कला: ढोकरा, टेराकोटा और आयरन क्राफ्ट की अनोखी धरोहर