भिलाई |  थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से कॉपर स्क्रैप चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की साजिश रचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना दिनांक 31 मई 2025 की सुबह 6:15 बजे की है, जब हुंडई कार (क्रमांक CG 07 CY 1564) बोरिया गेट से बाहर निकल रही थी। CISF बल द्वारा वाहन की गहन जांच में पाया गया कि चालक शिवम यादव ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम का कूटरचित गेटपास तैयार कर संयंत्र में प्रवेश किया था।

शिवम यादव ने अपने साथी मनोज कुमार वर्मा के साथ मिलकर यह योजना रची थी। आरोपी संयंत्र के अंदर कोक ओवन-सीसीडी क्षेत्र से लगभग 240 किलोग्राम कॉपर केबल स्क्रैप चोरी कर कार में बनी गुप्त कैविटी में छिपाकर बाहर ले जा रहा था।

पकड़े जाने पर आरोपी से चोरी किया गया माल, जिसकी कीमत लगभग ₹1,32,000 आंकी गई है, घटना में प्रयुक्त वाहन और फर्जी गेटपास जब्त किया गया।

जांच के दौरान मामले में अन्य आरोपी —

आकाश कुहीकर,

सचिन माणीकराव पौनीकर,

एस. अनिल,

कैलाश ताम्रकार —
की संलिप्तता सामने आई।

आरोपियों ने एक बीएसपी कर्मचारी के वास्तविक गेटपास को मोबाइल के जरिए एडिट कर उसमें अपने फोटो लगाकर नकली गेटपास तैयार किया था। चोरी किए गए स्क्रैप को कैलाश ताम्रकार की बर्तन दुकान में खपाने की योजना थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों से फर्जी गेटपास, मोबाइल फोन, स्क्रैप सामग्री व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि भारत चौधरी, आरक्षक विश्वजीत सिंह, हीरेश साहू, युगल देवांगन और अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।