बीजापुर। बस्तर संभाग में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घरों के ढहने और लोगों की जान जाने की खबरों के बीच बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक से दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आई है। बीते सोमवार को नाव पलटने से लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं के शव शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में फंसे मिले।

चिंगेर गांव के ग्रामीण नेलागोंडा घाट को नाव से पार कर रहे थे, तभी अचानक नाव पलट गई। इस हादसे में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं बाढ़ के तेज बहाव में बह गई थीं। हादसे के बाद से नगर सेना की टीम लगातार खोजबीन कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका था।

शनिवार को ग्रामीणों ने शव झाड़ियों में फंसा देखा और इसकी सूचना पुलिस व नगर सेना को दी। टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग बाढ़ की तबाही से सहमे हुए हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed