गरियाबंद | जिले के थाना राजिम क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार प्रार्थी नेमीचंद बंजारे और उनके साथी पत्रकार जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर साहु, आदी चक्रधारी के साथ मारपीट और झगड़े की सूचना पर राजिम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।घटना की सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजिम को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम गठित की, जिसने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी रायपुर की ओर भाग रहे हैं, जिस पर टीम तत्काल रवाना होकर रायपुर में घेराबंदी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:उत्तम भारती पिता स्व. आशाराम भारती, उम्र 22 वर्षमयंक सोनवानी पिता स्व. देवनाथ सोनवानी, उम्र 19 वर्षचंद्रभान बंजारे उर्फ भानु पिता ईतवारी राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी पितईबंद थाना राजिमशशांक गरड उर्फ शानु रॉव पिता दानी राम रॉव, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा रायपुर थाना डी.डी. नगरपुलिस द्वारा चारों आरोपियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से पत्रकार जगत एवं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।Spread the lovePost navigationअब रजिस्ट्री के बाद जमीन का होगा स्वतः नामांतरण, अभिलेख भी होंगे दुरूस्त गरियाबंद जिले के सभी 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति