बिलासपुर, 02 मई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस कारण 3 मई से 22 मई 2026 तक रेल परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर ट्रैक मरम्मत का काम किया जाएगा और वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य रेल संचालन की सुरक्षा बढ़ाना और ट्रेनों की गति में सुधार करना है।

निर्माण कार्य के दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों को बीच रास्ते में ही नियंत्रित या आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले 139 हेल्पलाइन नंबर, NTES ऐप या नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed