जशपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था रही, वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।Spread the lovePost navigationमड़ई 2025: सांस्कृतिक समागम सहभागियों के लिए आनंद के क्षण : चार दिवसीय युवा महोत्सव मड़ई 2025 का रंगा-रंग समापन धान उपार्जन केंद्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को राहत