रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता राशि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से दी है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के मान से एक वर्ष तक सहायता दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में राज्यपाल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ, प्रत्येक जिले के 10-10 टीबी मरीजों के लिए कुल 3 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की थी।

भारत सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए राज्यपाल डेका ने इस अभियान में समुदाय की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया और जनसहयोग की महत्ता पर बल दिया है। श्री डेका  जिले के भ्रमण के दौरान मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हैं और उनकी हरसंभव मदद सुनिश्चित करते हैं। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को सामुदायिक सहायता प्रदान करना है। टीबी से पीड़ित लोगों और उनके परिवार को पोषण, निदान और व्यवसायिक सहायता प्रदान करेगा जो समुदाय के भीतर प्रदान की जाएगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed