छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर |  राज्यपाल  रमेन डेका ने अपने असम प्रवास के दौरान नारेंगी-बिर्कुची बिहोगी नगर गुवाहाटी में बिहोगी कवि  रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्ति कला विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. छगेन्द्र उसेंडी के नेतृत्व में तैयार की गई है।

उल्लेखनीय है कि रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।

 

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button