रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेश के नागरिकों को सभी आवासीय योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में किया जाएगा। इसी क्रम में मेले के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण आज मंडल मुख्यालय में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव द्वारा किया गया।लोगो अनावरण कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त अवनीश शरण, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सदस्य प्रत्यक्ष तथा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।अध्यक्ष सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुलभ आवास उपलब्ध कराना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आवास मेला 2025 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहाँ गृह निर्माण मंडल की विभिन्न योजनाएँ और संपत्तियाँ एक ही स्थान पर आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में मंडल द्वारा प्रदेशभर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है, जिससे हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है।मेले में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएँ:आवंटी पोर्टल का शुभारंभमात्र 1% राशि जमा कर भवन बुकिंग की सुविधारायपुर, नवा रायपुर एवं आसपास की परियोजनाओं के लिए साइट विजिटविभिन्न बैंकों द्वारा लोन सुविधानिर्माण संबंधी जानकारी हेतु कई स्टॉल, जिनमें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का गुणवत्ता मार्गदर्शन स्टॉल मुख्य आकर्षणपंजीयन कराने वाले हितग्राहियों के लिए विशेष उपहारछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने प्रदेशवासियों से आवास मेला 2025 में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और अपने सपनों के घर को वास्तविकता में बदलने का अवसर प्राप्त करने की अपील की है।Spread the lovePost navigationराज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन लेने वालों को नोटिस, होगी रिकवरी कार्रवाई