रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को रायपुर स्थित लोकभवन परिसर और नवा रायपुर में निर्माणाधीन लोकभवन परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रकृति के संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।Spread the lovePost navigationविकसित छत्तीसगढ़ का नया विजन: पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर बढ़ते युवाओं के कदम