
दुर्ग। महामाया बुद्ध विहार, कर्मचारी नगर दुर्ग में महान समाज सुधारक संत गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष प्रीति थूल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मूर्तिकार एवं कविताओं के रचनाकार लक्ष्मीनारायण कुंभकार, सम्माननीय राकेश बमार्डे एवं दीपक रोडगे ने संत गुरु घासीदास बाबा जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और सत्य, अहिंसा व समानता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
कार्यक्रम में समिति की सचिव वैशाली घरड़े, कोषाध्यक्ष स्मिता सुखदेवे सहित नेहा बागड़े, ज्योति वासनिक, रीना बोरकर, जीजाबाई भगत, रश्मि सेलारे, सुभाष गेडाम, भरत सेलारे, विशाखा खापर्डे, ज्वाला बंजारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु घासीदास बाबा जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। उपस्थितजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।





