सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव के बंगले में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने सिंहदेव की कोठी के कैंपस में धावा बोलते हुए आंगन में लगी 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति पर हाथ साफ कर दिया।

चोर बड़ी ही सफाई से बंगले के बरामदे में रखी बेशकीमती मूर्ति को उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहदेव परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है, लेकिन पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। वीआईपी इलाके में इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।