एक केला, सौ फायदे — मिनटों में पाएं फ्रेश और दमकता चेहरा

Get a natural glow from bananas : अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा निखरी, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, तो केला आपकी स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन सकता है। केला विटामिन्स, मिनरल्स और ऐंटिऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो चेहरे की डेड स्किन को हटाकर स्किन टोन को नेचुरली सुधारता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और उसे कोमल बनाते हैं।
- हल्दी, नीम और केले का फेस पैक
कैसे बनाएं:
- एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नीम पाउडर को एक पके केले के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
फायदे:
नीम और हल्दी दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे और स्किन इंफेक्शन को रोकते हैं। यह पैक ऑयली स्किन वालों के लिए बेहद असरदार है।
- दही और केले का फेस पैक
कैसे बनाएं:
- आधा केला और एक चम्मच दही मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार करें।
- इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे:
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड झुर्रियों को कम करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। यह पैक ड्राई स्किन के लिए परफेक्ट है और स्किन को तुरंत फ्रेश लुक देता है।
- शहद और केले का फेस पैक
कैसे बनाएं:
- आधा केला और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे चेहरे पर 15–20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर धो लें।
फायदे:
शहद स्किन को डीप मॉइस्चर देता है और डलनेस दूर करता है। यह फेस पैक त्वचा को हेल्दी ग्लो प्रदान करता है और रोजाना इस्तेमाल करने पर चेहरा नेचुरली दमकने लगता है।





