छत्तीसगढ़

80 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर प्रधान आरक्षक निलंबित, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस महकमे की छवि को धक्का देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के एक प्रधान आरक्षक पर गाड़ी वापस दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

मामले के अनुसार, मड़वा निवासी टी. आर. साहू ने अपनी गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रखी थी। गाड़ी वापस लेने के दौरान विवाद पुलिस तक पहुंचा। इसी बीच प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर ने प्रार्थी को भरोसा दिया कि वह गाड़ी वापस दिला सकता है, लेकिन इसके एवज में उसने 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

पीड़ित ने इस शिकायत को सीधे पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के संज्ञान में लाया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक विनोद दिवाकर को निलंबित कर तत्काल जांच के आदेश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की शिकायतों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button