गिधौरी : पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है|जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 28.06.2025 को थाना गिधौरी की पुलिस द्वारा ग्राम गिधौरी में जुआ खेलते हुए 03 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी ₹10,020 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना गिधौरी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।आरोपी जुआरियों के नाम:-भूपेन्द्र यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना गिधौरीकमलेश साहू उम्र 23 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना गिधौरीरामकुमार जाहिरे उम्र 37 साल निवासी ग्राम दुरपा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपाSpread the lovePost navigation“सनातन धर्म प्रचार और जन कल्याण मेरी पहली प्राथमिकता है” – पंडित अजय उपाध्याय जी (पर्चा वाले बाबा) छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन: शामिल हुए वित्त मंत्री