छत्तीसगढ़
कांग्रेस हाईकमान की आज महत्वपूर्ण बैठक, छत्तीसगढ़ पर होगी बड़ी चर्चा

कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आज दिल्ली में प्रदेश नेतृत्व की बैठक तलब की है। बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत दिल्ली रवाना हो गए हैं।
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट के अलावा तीनों प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, SIR अभियान को लेकर नेतृत्व नए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन होगा।
साथ ही, संगठन में लंबे समय से लंबित सृजन संगठन के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर भी अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। जिला पर्यवेक्षकों द्वारा इन पदों के लिए भेजी गई रिपोर्टें दिवाली से पहले ही केंद्रीय नेतृत्व के पास पहुंच चुकी हैं, जिन्हें आज की बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है।





