(इंग्लैंड)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपने जुझारूपन और कौशल से इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने यह साबित कर दिया कि वह अब विदेशी सरजमीं पर भी अजेय ताकत बनती जा रही है। इस जीत के साथ भारत ने इंग्लैंड के एक ही दौरे पर टी20 और वनडे दोनों सीमित ओवर की सीरीज अपने नाम करने का पहला कारनामा कर दिखाया है।कप्तान हरमनप्रीत कौर का शतक, क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाज़ीतीसरे और निर्णायक वनडे मैच में भारत ने 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 318 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे। उन्हें जेमिमा रोड्रिग्ज (50 रन), हरलीन देओल (45 रन), स्मृति मंधाना (45 रन) और प्रतिका रावल (26 रन) का भरपूर साथ मिला।जवाब में इंग्लैंड की टीम 305 रन पर सिमट गई। शुरुआत खराब रही, लेकिन एम्मा लैंब (68 रन) और कप्तान नतालिया साइवर-ब्रंट (98 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बना दिया।भारत की ओर से गेंदबाज़ी में क्रांति गौड़ ने कमाल करते हुए 6 विकेट (52 गेंदों में) झटके। वहीं श्री चरणी ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया।भारत ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर दी दोहरी मातइससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती थी। अब वनडे में 2-1 से फतह हासिल कर एक ही दौरे पर दोनों फॉर्मेट की सीरीज अपने नाम की।पहले भी कर चुकी हैं विदेशी सरजमीं पर जीतभारत की महिला टीम इससे पहले साउथ अफ्रीका (2018), श्रीलंका (2018, 2022) और वेस्टइंडीज (2019) में भी वनडे और टी20 दोनों सीरीज जीत चुकी है। लेकिन इंग्लैंड में यह उपलब्धि पहली बार हासिल हुई है।जीत के साथ नया युगइस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में एक नया युग शुरू हो चुका है, जहां अब टीम सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि विदेशी ज़मीन पर भी शक्तिशाली विरोधियों को परास्त करने की क्षमता रखती है।Spread the lovePost navigationसिराज फिटनेस संकट में? कोच के इशारों से बढ़ी फैंस की चिंता BCCI ले सकती है कड़ा फैसला, गंभीर के सिफारिशी कोचों पर मंडराया खतरा