बलौदाबाजार | पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा दिनांक 05.08.2025 को सायं 05:00 से रात्रि 07:00 तक जिले के 22 महत्वपूर्ण स्थानों में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों, अवैध रूप से शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों एवं अवैध वस्तुओं की तस्करी करने वाले लोगों एवं यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों की धरपकड़ हेतु चेकिंग की गई।

इस दौरान जिले के गार्डन चौक बलौदाबाजार, सांई मंदिर चौक पलारी, भालूकोना मोड लवन, अस्पताल चौक भाटापारा, पटपर भाटापारा, तिल्दा अंडरब्रिज चौक सिमगा, ग्राम सुहेला तिगड्डा, हथबंद तिगड्डा, हडहापारा चौक कसडोल, बस स्टैंड गिधौरी, वीर नारायणपुर मोड चौक (भुसड़ीपाली चौक) सोनाखान एवं ग्राम बया सहित विभिन्न स्थानों में नाकाबंदी पॉइंट लगाया गया।

इन सभी नाकाबंदी पॉइंट में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल द्वारा नाकाबंदी के दौरान आने जाने वाले समस्त वाहनों एवं लोगों की सघन चेकिंग की गई तथा उनसे यात्रा आदि करने के प्रयोजन के संबंध में जानकारी लिया गया। नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान में 10 वाहन चालकों को पकड़ा गया है, जो कि शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पाए गए हैं।

इन सभी के वाहन विधिवत जप्त कर लिया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही चेकिंग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 223 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed