भाटापारा | थाना भाटापारा शहर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 288/2025 धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत एक बड़े ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी खेलो यार, आरबीसी 139 और वीनबज 7 जैसे ऑनलाइन सट्टा एप्स के जरिए सट्टा पैनल चला रहे थे। आरोपियों का मुख्यालय गोवा के बोगमालो क्षेत्र में स्थित था, जहां से पूरे ऑनलाइन सट्टा रैकेट का संचालन किया जा रहा था। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं विश्लेषण के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने गोवा में दबिश दी और 15 आरोपियों को रंगे हाथों मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा श्री हेमसागर सिदार एवं एसडीओपी श्री तारेश साहू का मार्गदर्शन रहा। रेड के दौरान विभिन्न बैंक खातों की भी जांच की गई, जिनमें करोड़ों रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपी देश के विभिन्न राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश – से संबंधित हैं। पुलिस ने इनसे ₹8,15,000 मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अमन देवांगन (दुर्ग)
  • गौरव पांडे (रीवा, म.प्र.)
  • चंद्रशेखर चौबे (रायपुर)
  • एजाज शेख (शोलापुर, म.रा.)
  • दीपक सबलानी (भाटापारा)
  • सौरभ शुक्ला (भिलाई)
  • अर्पित जैन (दुर्ग)
  • फैजान खान (नागपुर)
  • जेसन स्टेनिसलास (नागपुर)
  • प्रदीप यादव (दुर्ग)
  • मनीष पाटिल (अमरावती)
  • फुरकान अहमद (अमरावती)
  • एहसान अली (भदोही, उ.प्र.)
  • अनुराग तिवारी (सुल्तानपुर, उ.प्र.)
  • कपिल हबलानी (भाटापारा)

पुलिस अब आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्क के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। मामला तकनीकी दृष्टि से जटिल होते हुए भी पुलिस की सटीक योजना और कार्रवाई से एक बड़े सट्टा गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed