रायपुर। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2025 को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन स्थल व समयस्थान: रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भाग लेने वाली कंपनियाँमित्रा ग्रुप ऑफ कंपनीपीवीआर इनोक्स लिमिटेड, रायपुर पद व योग्यताएँकुल 283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता – 8वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, MBA आदि। वेतनमान: 20,000/- से 22,000/- प्रतिमाह तक।आवेदकों के लिए जरूरी निर्देश:जो भी युवा इन पदों पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि और स्थान पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हों।अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।Spread the lovePost navigationभाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को NIA ने रायपुर से किया गिरफ्तार राजनांदगांव में 6.300 लीटर अवैध शराब सहित दोपहिया वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार