छत्तीसगढ़

“खारून पार” की टीम पहुँची बलौदाबाजार, किया फिल्म प्रमोशन, 12 सितंबर को होगी रिलीज

बलौदाबाज़ार। छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “खारून पार” के प्रमोशन के लिए फिल्म की टीम बलौदाबाजार पहुंची जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के माध्यम से फिल्म से जुड़ी बातों पर चर्चा की इसके साथ ही जिले के डी.के कॉलेज एवं मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में छात्रों से मुलाकात की। इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक कलाकारों का स्वागत किया।

मुख्य कलाकार क्रांति दीक्षित, शील वर्मा, एवरग्रीन विशाल और अमन सागर ने मंच से छात्रों को संबोधित किया। क्रांति दीक्षित ने कहा कि “खारून पार” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा की दिशा बदलने वाला प्रयास है। वहीं, एवरग्रीन विशाल ने कहा कि छात्रों का जोश देखकर टीम को और प्रेरणा मिलती है।

फिल्म के निर्देशक दिव्यांश सिंह, जो NIT रायपुर के पूर्व छात्र हैं, ने बताया कि फिल्म की कहानी रायपुर की खारून नदी और महादेव घाट से प्रेरित है। उन्होंने फिल्म निर्माण के अनुभव भी साझा किए।

इस मल्टी-स्टारर फिल्म में एल्सा घोष, राया डिंगोरिया समेत कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कॉलेज प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सिनेमा, संस्कृति और नई सोच से जोड़ते हैं।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button