कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित परतापुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 47वीं बटालियन बीएसएफ, पाखंजुर के जवानों ने दुर्गम जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 14 फीट ऊँचा शहीद स्मारक ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए गांव वाट्टेकल और परालमस्पी के गहरे जंगलों तक पहुँचकर यह ऑपरेशन अंजाम दिया। गश्त के दौरान उन्हें मृत नक्सली नागेश का बनाया स्मारक मिला, जिसे मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया।

कमांडेंट विजेंद्र नाथ गांगोली ने बताया कि नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में स्मारक बनाते हैं ताकि स्थानीय युवाओं को बरगला कर संगठन से जोड़ सकें। ऐसे स्मारकों को तोड़ना नक्सलियों के हौसले कमजोर करने और इलाके में शांति बहाली के लिए बेहद आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ की तैनाती के बाद से अबूझमाड़ और आसपास के इलाकों से नक्सलवाद खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जवान न केवल जंगलों में अभियान चला रहे हैं बल्कि विकास कार्यों और स्थानीय लोगों की मदद में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों से इस अभियान को समर्थन और सराहना मिल रही है।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed