बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कसडोल क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में हाथभट्ठी महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।1100 किलो लाहन और 45 लीटर शराब जब्तगश्त के दौरान ग्राम सैयहाभाठा (चौकी बया क्षेत्र) से दो आरोपियों के कब्जे से कुल 45.00 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब और 1100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।आरोपी देवप्रसाद यादव (पिता कंशराम, उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से:20 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब600 किलोग्राम महुआ लाहनआरोपी वासुदेव यादव (पिता नरेश यादव, उम्र 32 वर्ष) के पास से:25 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब500 किलोग्राम महुआ लाहनकानूनी कार्रवाईदोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे संजय विनायक जोशी, गौधाम नामकरण का किया समर्थन – गोठानों पर सरकार से चर्चा की बात आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,45 बल्क लीटर महुआ शराब सहित 1100 किग्रा महुआ लाहन जब्त