थाना लवन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

भावना गुप्ता (पुलिस अधीक्षक) के कुशल निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब निर्माताओं, जुआ-सट्टा संचालकों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अवैधानिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 28.02.2026 को थाना लवन पुलिस टीम द्वारा खम्हरिया रोड, नहर पार लवन क्षेत्र में घेराबंदी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने की फिराक में लगे आरोपी रोशन मानिकपुरी (उम्र 22 वर्ष), निवासी वार्ड क्र. 05 लवन, थाना लवन को पकड़ा गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं उसकी स्कूटी की सूक्ष्मता से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक कपड़े के थैले में पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। विधिवत तौल कराने पर कुल 1.059 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹20,000 है। उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया गया।
जप्ती विवरण:
अवैध मादक पदार्थ गांजा – 1.059 किलोग्राम (कीमत ₹20,000)
स्कूटी क्रमांक CG22 AE 6375
01 मोबाइल फोन
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।





