बलौदाबाजार : वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत अक्टूबर माह में घटित मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार चल रहे चार आरोपियों में से दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से उन्हें जेल दाखिला कराया गया। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।उक्त घटना में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना के पश्चात वन विभाग द्वारा निरंतर निगरानी, विशेष गश्त एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। लगातार प्रयासों एवं सघन कार्रवाई के परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी जगदीश चौहान एवं अभिमन्यु चौहान, दोनों निवासी बिलाड़ी, ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी है।कार्रवाई में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन कुमार साहू, प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल रुपेश्वरी दीवान एवं डब्बू साहू शामिल रहे।Spread the lovePost navigationशहर में खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा निकली धूमधाम से, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा होली त्यौहार से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया जांच अभियान