बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसकी 16 बकरा–बकरियों की मौत हो गई। घटना बोरतरा फाटक के पास उस समय हुई जब महिला चराई के बाद अपने जानवरों के साथ घर लौट रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला जैसे ही रेल पटरी पार कर रही थी, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन अचानक पहुंच गई और महिला तथा उसके सभी जानवर उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई।सूचना पर भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका की पहचान और घटना के विस्तृत कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।Spread the lovePost navigation‘लक्ष्य तय करें, कठिनाइयों को अवसर में बदलें’ : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल बस्तर का सबसे खतरनाक नक्सली हिडमा मारा गया, 6 माओवादी ढेर नवा रायपुर में बच्चों संग प्रेरक संवाद, बच्चों के रोचक सवालों का मंत्री ने दिया जवाब