रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनकल्याणकारी और दूरदर्शी कदम बताया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी का यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत देगा।उन्होंने कहा कि इस मूल्य कटौती से पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन जैसी जीवनरक्षक दवाएं अब और अधिक सुलभ और सस्ती हो सकेंगी। छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल राज्य में यह निर्णय गरीबों, श्रमिकों, किसानों, महिलाओं और वृद्धजनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है और गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।Spread the lovePost navigation31 लाख सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को पहले की ही तरह हॉफ बिजली बिल योजना का मिलेगा लाभ राजधानी रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत सामने आई