रायपुर/कोरबा। कोरबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रायपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय MBBS छात्रा छाया गौतम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कला मंदिर इलाके की है। छाया का शव उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, छाया पिछले 15 दिनों से कोरबा में रह रही थी और मानसिक तनाव से गुजर रही थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम, जो कि SECL में पदस्थ हैं, को बताया था कि पढ़ाई के दौरान वह कई समस्याओं का सामना कर रही है। पिता ने उसका इलाज एक निजी अस्पताल में भी शुरू करवाया था।शुक्रवार सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी मां भी घर पर नहीं थीं।परिजनों के अनुसार, छाया बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल थी और डॉक्टर बनना उसका सपना था।कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ करने के साथ-साथ मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।Spread the lovePost navigationकचरे से कमाई की राह: रायपुर में बनेगा आधुनिक बायोगैस संयंत्र सरकारी कर्मचारियों के लिए नई उपस्थिति प्रणाली लागू, 15 जून से आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य