रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य में मानसून ने समय से 13 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई को मानसून बस्तर क्षेत्र पहुंच गया, जबकि इसके 10 जून के आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी।बारिश से मिली राहतइस समय जब आमतौर पर नौतपा की भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती है, वहीं इस बार नौतपा के दौरान ही बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, और मौसम सुहावना बना हुआ है।आज हो सकती है भारी बारिशमौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं, और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।पूरे राज्य में जल्द सक्रिय होगा मानसूनविशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कुछ ही दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। इससे किसानों को खेती की तैयारी में मदद मिलेगी, वहीं आमजन को भीषण गर्मी से स्थायी राहत मिलेगी।Spread the lovePost navigationमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप्पियों और पर्यावरणीय चुनौतियों पर विचार करने का अवसर – अरुण साव