दुर्ग ।नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार शहर क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के सर्वे का कार्य चल रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि ओबीसी वर्ग के लोग अपने घरों में उपस्थित रहे व सर्वे में भाग लें।अगर घरों में नहीं है, तो वे फोन पर बीएलओ को अपनी जानकारी दे सकते है। ताकि सर्वे शत-प्रतिशत व सही हो सके।उन्होंने कहा कि 25 तारीख तक शहरी क्षेत्र में OBC सर्वे हो जानी चाहिए।इसलिए नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने समस्त अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ,सुपर वाइजारो व कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक ली।आयुक्त चन्द्राकर ने अफसरों से कहा कि तय समय पर सर्वे करना चुनौती है।उन्होंने कहा हमारे पास सिर्फ दो दिनों का शेष समय है।सर्वे में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखना है और कोई भी व्यक्तिसर्वे से छूटना नहीं चाहिए।इसके लिए हर घर जाकर प्रारंभिक तौर पर यह पता करना है कि वहां ओबीसी परिवार हैं या नहीं। कई घर ऐसे हैं, जहां किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक भले ही ओबीसी वर्ग के ना हों, लेकिन हो सकता है किरायेदार ओबीसी वर्ग के हों। इसलिए घरों में जाकर इसकी प्रारंभिक जानकारी ली जाए।फार्म देकर उन्हें सभी सदस्यों की जानकारी मांगी जाए। इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षदों की भी मदद ली जाए।जानकारी के मुताबिक अधिकांश वार्डो में OBC सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।नगर निगम कर्मचारियो व आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा गोस्वारा बना कर रिपार्ट प्रस्तुत करने की तैयारी कर नोडल अधिकारी को जानकारी दे रहे है।Spread the lovePost navigationआयुक्त का औचक निरीक्षण: केलाबाड़ी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार किया समीक्षा प्रथम अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्रिष्टिंग कलस्टर 2024-25 में वेटलिफ्रिफ्टिंग, पावरलिफिटिंग एवं योगा खेलों का होगा आयोजन