छत्तीसगढ़
राजभवन परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

रायपुर | स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार सुबह राजभवन परिसर में साफ-सफाई का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 से 8 बजे तक चले इस अभियान में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न हिस्सों में झाड़ू लगाई गई और एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे न केवल राजभवन परिसर बल्कि अपने कार्यस्थलों और घर-परिवार के आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता फैलाएंगे।
स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम से राजभवन परिसर का वातावरण और अधिक स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नजर आया।





