रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिन राष्ट्रभक्ति और जनसंपर्क गतिविधियों से सराबोर रहेगा। दिन की शुरुआत वे सुबह 7:50 बजे अपने निवास सिविल लाइन रायपुर से करेंगे। ठीक 8:00 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र नगर स्थित सरदार पटेल चौक पहुंचकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसके उपरांत, मुख्यमंत्री 8:10 बजे शास्त्री चौक पहुंचेंगे, जहां वे “रन फॉर यूनिटी” का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भी इस दौड़ में शामिल होंगे, जो शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित की जाएगी। इस दौड़ में हजारों की संख्या में विद्यार्थी, युवा, अधिकारी और आम नागरिक भाग लेंगे, जिससे एकता और अखंडता का संदेश पूरे प्रदेश में गूंजेगा।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 8:50 बजे निवास लौटकर अल्प विश्राम करेंगे। पूर्वाह्न 11:00 बजे वे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे, जहां राज्य स्तरीय “राष्ट्रीय एकता दिवस” के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री सरदार पटेल के योगदान को नमन करते हुए नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाएंगे।दोपहर से शाम तक मुख्यमंत्री का समय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर में शासन कार्यों के लिए निर्धारित रहेगा। शाम 5:55 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन लौट आएंगे।राज्यभर में इस अवसर पर विभिन्न एकता दौड़, सांस्कृतिक आयोजन और शपथ समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी से प्रदेशवासियों में एकता, अखंडता और देशभक्ति का नया उत्साह देखने को मिलेगा।Spread the lovePost navigationछिपे प्रेम संबंध का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका के परिवार ने ली युवक की जान छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: नवा रायपुर में गूंजेगी संस्कृति और सुरों की सरगम, देश-विदेश के कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुतियां