रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जमीन रजिस्ट्री प्रणाली में बड़े सुधार की कोशिशों के बीच पंजीयन विभाग के मंत्री ओपी चौधरी ने भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। सरकार की मंशा थी कि रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण (mutation) की प्रक्रिया तत्काल पूरी हो, ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े और नामांतरण में होने वाली घूसखोरी पर रोक लगाई जा सके।

जैसे ही यह प्रस्ताव लागू करने की तैयारी शुरू हुई, कुछ अफसरों ने हड़ताल की रणनीति बना ली और व्हाट्सएप पर संदेशों के जरिए माहौल बनाना शुरू कर दिया। मंत्री को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने संलिप्त अधिकारियों को मंत्रालय बुलवाया और सीधे फाइलें उनके सामने रख दीं।

मंत्री ओपी चौधरी ने एक राष्ट्रीय समाचार पत्र को दिए बयान में बताया,

“मैंने पुराने गड़बड़ियों की फाइलें निकलवाईं। कुछ फाइलों में कोरे कागज भी थे। लेकिन जो गलत करता है, वह खुद डर जाता है। मैंने उनसे साफ कहा कि अगर सुधारों में सहयोग नहीं किया, तो मुझे मजबूरी में ACB और EOW को फाइलें देनी पड़ेंगी।”

मंत्री का यह सख्त रुख दिखाता है कि सरकार अब सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाने को तैयार है। अधिकारी भी चेत गए हैं कि पुरानी कार्यशैली अब नहीं चलेगी।

माना जा रहा है कि इस कदम के बाद विभागीय माहौल में सुधार आएगा और जमीन रजिस्ट्री में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed