रायपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस जीत को आंधी और सुनामी के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है और यह गठबंधन विकसित भारत की नींव डाल रहा है। चौधरी ने कहा कि जनता भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार को बेहतर समझ रही है और वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा है।इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन पर भी तीखा तंज कसा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब डूबती नाव है और महागठबंधन को जनता ने ‘महठगबंधन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं और जनता उन्हें सबक सिखा रही है।वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के नेता नकारात्मक एजेंडा लेकर जनता के बीच जाते हैं और अनर्गल आरोप लगाते हैं, लेकिन जनता इसका जवाब देकर उन्हें नकार रही है।Spread the lovePost navigationशासन ने की बड़ी पहल : 917 पदोन्नत प्राचार्यों की काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन