रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों दो दिवसीय गोवा प्रवास पर हैं। 8 जनवरी को गोवा पहुंचने के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यों के आपसी सहयोग, विकास से जुड़े साझा मुद्दों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

अपने गोवा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री साय कनाकॉना क्षेत्र के आदर्शग्राम अमोने, पोईंगुइनिम में आयोजित “आदि लोकोत्सव 2025” में शिरकत करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरागत जीवनशैली और लोककला को प्रदर्शित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय की संस्कृति से जुड़े विभिन्न आयोजनों का अवलोकन करेंगे और कलाकारों से संवाद भी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान के साथ-साथ राज्यों के बीच सहयोग को नई दिशा मिलने की संभावना है।

 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed