रायपुर, 28 मार्च 2026 – राजधानी रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तेज़ गर्मी के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा और बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तरी और मध्य भारत में बने मौसमीय सिस्टम के कारण नमी बढ़ी है, और गर्मी के बीच अचानक नमी आने से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओले गिरने की संभावना है।प्रदेश के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट:रायपुर: अधिकतम तापमान 38.9°C, सामान्य से 1.3°C अधिकबिलासपुर: 38.5°C, सामान्य से 0.2°C अधिकअंबिकापुर: लगभग 6 मिमी वर्षाजगदलपुर, पेंड्रारोड और रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बारिशमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। जनता को तेज़ धूप, हवा और आंधी-तूफ़ान से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Spread the lovePost navigationबिलासपुर कोर्ट को ई-मेल से मिली बम चेतावनी, तीन महीने में तीसरी बार अलर्ट उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात