रायपुर। राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने युवती को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने पहले पीड़िता को नशीला जूस पिलाया और फिर बेसुध अवस्था में दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती का बार-बार शारीरिक शोषण किया। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता कांकेर की रहने वाली है। उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा से हुई थी, जिसने खुद को पुलिस विभाग में कार्यरत बताया। आरोपी ने 3 अक्टूबर 2024 को युवती को नौकरी का झांसा देकर रायपुर बुलाया और बस स्टैंड से गाड़ी में बैठाकर इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक खाली मकान में ले गया। वहां उसने पीड़िता को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।

घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने की धमकी दी और कुछ दिन बाद दोबारा रायपुर बुलाया। इस बार जब पीड़िता ने मना किया तो उसने वह अश्लील वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर की वजह से युवती दोबारा रायपुर आई, जहां अलग-अलग स्थानों पर आरोपी ने फिर जबरन शारीरिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना डीडी नगर में बीएनएस की धारा 64(2), 296, 351(3), 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा
  • पिता का नाम: समय लाल मिश्रा
  • उम्र: 55 वर्ष
  • निवासी: इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, डी.डी. नगर, रायपुर

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed