रायपुर :आमतौर पर मई का महीना छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी लेकर आता है, लेकिन इस बार मौसम कुछ राहतभरा बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से बारिश, आंधी-तूफान और बादलों की मौजूदगी ने प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी है।अभी दो दिन और चलेगा मौसम का यह मिजाजमौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।तापमान में अब शुरू होगा इज़ाफाहालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।कहाँ कैसा रहा तापमान?पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।Spread the lovePost navigation भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शौर्य को सलाम, रायपुर में निकाली जाएगी प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा