रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए इनाम की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने दोनों आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मामले के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत केस दर्ज है। ये मामला 5 जून 2025 को दर्ज किया गया था, जिसके बाद से दोनों फरार हैं।पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित तोमर की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की है, जो लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।गौरतलब है कि वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुभ्रा तोमर पहले से ही जेल में बंद है। उस पर भी संगठित अपराध की धाराओं में मामला दर्ज है।तोमर ब्रदर्स के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में कर्जखोरी, धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।Spread the lovePost navigationवन पट्टों के फौती और नामांतरण की प्रक्रिया अब आसान राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की रथ यात्रा में ‘छेरा-पहरा’ की रस्म, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब