महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक आगामी 5 जून को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगी। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे प्रातः 9:00 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 10:00 बजे महासमुंद विश्राम गृह पहुंचेंगी।डॉ. नायक का यह दौरा महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई के उद्देश्य से निर्धारित है। वे दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महासमुंद जिले से प्राप्त महिला संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। आयोग अध्यक्ष के समक्ष कई पीड़ित पक्ष अपनी बात रखेंगे, जिनकी समस्याओं पर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश और समाधान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।कार्यक्रम का विवरण:प्रस्थान: प्रातः 09:00 बजे रायपुर सेआगमन: प्रातः 10:00 बजे महासमुंद विश्राम गृहसुनवाई: दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्षप्रस्थान: शाम 06:00 बजे रायपुर मुख्यालय के लिएइस प्रवास के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए जाने की संभावना है।Spread the lovePost navigationरेलवे में नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी, फर्जी अधिकारी बनकर ठगा लाखों, आरोपी गिरफ्तार कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: निलंबित IAS रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को मिली अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक