छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों की परेड लेकर होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिया गया, सख्त हिदायत

बलौदाबाजार : पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों तथा शांति व्यवस्था बाधित करने वाले अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना लवन बुलाया गया।

इस दौरान थाना लवन में अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार, निरीक्षक शशांक सिंह थाना प्रभारी लवन द्वारा सभी गुंडा बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को होली पर्व के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन के नियमों का पालन करने हेतु हिदायत दिया गया।

इसके अतिरिक्त इन सभी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाया गया कि किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर करवाई कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान थाना लवन क्षेत्र के 05 निगरानी बदमाश एवं 24 गुंडा बदमाश कूल 29 बदमाश उपस्थित थे। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अंवैधानिक कार्यों में लिप्त तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button