रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार, 20 अप्रैल को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में भी पारा 43 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कुछ जिलों में हल्की राहत की उम्मीद है।कई जिलों में गर्म हवाओं के बीच बारिश की संभावनामौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सोमवार को सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, सुकमा और कांकेर जिलों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे इन इलाकों में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।रायपुर और बिलासपुर में भीषण गर्मी, रातें भी बेहालराजधानी रायपुर में दिन का तापमान करीब 43 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात में भी तापमान 28.2 डिग्री रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाई। बिलासपुर में तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक यानी 43 डिग्री रहा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया और रात में भी तापमान 25.2 डिग्री बना रहा।मौसम विभाग की अपील – सतर्क रहें, धूप में बाहर न निकलेंगर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।Spread the lovePost navigationसीएम हाउस घेराव को निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस से झूमाझटकी. बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की