रायपुर,  |सूरजपुर जिले को जल शक्ति जन भागीदारी अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले को इस प्रदर्शन के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों विगत दिनों दिल्ली में आयोजित समारोह में पूर्वी क्षेत्र की केटेगरी-3 में 12 वां स्थान प्राप्त किया है। सूरपुर जिले के कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरूस्कार ग्रहण किया। पुरूस्कार के रूप मे जिले को 25 लाख रूपए प्राप्त हुआ। जल शक्ति जन भागीदारी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश एवं जिला का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिले की इस सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

विगत 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार वितरण समारोह में सूरजपुर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मू एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के मंत्री  सी. आर. पाटिल द्वारा प्रदान किया गया।

सूरजपुर जिले की ओर से यह पुरस्कार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  अरुण कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया। पुरस्कार प्राप्त कर लौटने पर  मिश्रा ने कलेक्टर  एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने  मिश्रा को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ज्ञात हो कि जल शक्ति जन भागीदारी अभियान 1-0 जल संचय संरचनाओं के निर्माण एवं उनके डेटाबेस तैयार करने पर केंद्रित एक राष्ट्रीय अभियान है। इसके अंतर्गत सूरजपुर जिले ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए जल संरक्षण के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाया तथा सतत एवं दीर्घकालिक जल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी प्रयास किए।

इस उपलब्धि के साथ सूरजपुर जिले ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान सुदृढ़ की है, बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी आधारित मॉडल को एक सफल उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।