बलौदाबाजार |  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण पर बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब एक लाख 80 हजार मूल्य के अवैध कच्ची मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त बलौदाबाजार के ग्राम सुढ़ेली में अवैध मदिरा निर्माण की सूचना पर रविवार को संभागीय उड़नदस्ता एवं जिला आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम के नाला किनारे छिपाकर रखी हुई 85 लीटर अवैध कच्ची मदिरा तथा लगभग 3260 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। बरामद मदिरा का परीक्षण कर जब्त किया गया एवं महुआ लाहन का सैम्पल लिया गया।

बरामद मदिरा एवं महुआ लाहन का बाजार मूल्य एक लाख 80 हजार रूपए होना पाया गया। आज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च), 34 (च ) तथा 34(2) का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी की पतासाजी की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी चंद्रहास यदु, जलेश सिंह एवं आबकारी उप निरीक्षक राजेंद्र देवांगन संभागीय उड़न दस्ता रायपुर के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई।

ज्ञाताव्य है कि आबकारी आयुक्त श्याम लाल धावड़े एवं कलेक्टर दीपक सोनी ने निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के नेतृव मे आबकारी विभाग द्वारा अलग- अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed