दंतेवाड़ा | कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा जिले के आवासीय विद्यालयों पोटाकेबिनों के अधोसंरचना और सुविधाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार एवं उसके मरम्मत को उत्कृष्ट बनाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस क्रम में आज कलेक्टर  द्वारा गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत आवासीय पोटाकेबिन कारली, हितामेटा और कासोली का औचक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम कलेक्टर ने कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन कारली में खिड़की-दरवाजों की मरम्मत, दीवारों की दरारों का सुधार, क्लासरूम में पार्टिशन, खेल मैदान में टाइल्स लगाने, दीवारों के सीपेज और टॉयलेट की मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को निर्देशित करते हुए 15 सितंबर तक पूरा करने हेतु कहा।

तत्पश्चात उन्होंने बारसूर आवासीय पोटाकेबिन हितामेटा में भी मरम्मत कार्यो की भी परीक्षण करते हुए कक्षों में हल्के रंगों से पेंटिंग, खिड़की जालियों को मजबूत करने, पुराने ब्लैक बोर्ड हटाकर नए पीओपी बोर्ड लगाने, विद्युत वायरिंग का नवीनीकरण, टीन शेड लगाकर सीपेज की समस्या का समाधान तथा सम्पूर्ण पेंटिंग और लाइटिंग के कार्य 10 सितंबर तक पूर्ण करने को कहा। इसी प्रकार बालक आवासीय विद्यालय कासोली में भी आवश्यक मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

यहां टाइल्स और पेंटिंग कार्य को फिर से गुणवत्तापूर्ण ढंग कराने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि स्केटिंग पार्क को पुनर्निर्मित करें और बेहतर गुणवत्ता की पुट्टी व पेंट का उपयोग किया जाए। इसके अलावा  जालीयुक्त खिड़कियाँ भी लगाया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन कारली के बच्चियों से पहाड़े और अंग्रेजी वर्णमाला का स्पष्ट उच्चारण सुन दी शाबासी

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कन्या आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन कारली के  निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहली और दूसरी कक्षा की बच्चियों से पढ़ाई की जानकारी ली। कलेक्टर ने नन्हीं बच्चियों से 2 का पहाड़ा और अंग्रेजी के अक्षर एबीसीडी (।ठब्क्) सुनाने को कहा। बच्चियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर देते हुए पहाड़ा और अक्षर सुनाए, जिस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी हौसला-अफजाई की। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया।

उन्होंने बच्चियों से भोजन की गुणवत्ता और समय पर मिलने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां उन्होंने प्राइमरी बच्चियों हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा  कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों की पढ़ाई और सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed