कोरबा  | कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मालगाड़ी के लोको पायलट ने युवक को रोकने के लिए लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुछ ही सेकंड में उसकी जान चली गई।

घटना की पूरी जानकारी:

घटना उरगा थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक अचानक ट्रैक पर आ गया और सामने से आ रही मालगाड़ी के आगे कूद गया।

घटना के तुरंत बाद रेलवे की आरपीएफ और उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

 युवक की पहचान में जुटी पुलिस:

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25 से 27 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसने जींस और शर्ट पहन रखी थी।

पहचान के लिए आसपास के गांवों के कोटवारों की मदद से मुनादी कराई जा रही है और युवक की तस्वीरें व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी साझा की जा रही हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।