कोरबा| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मिनीमाता बांगो बांध पूरी तरह लबालब हो चुका है। पड़ोसी जिलों कोरिया और सूरजपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा और गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचते ही चार गेट खोलने पड़े।जानकारी के अनुसार, बांध से 23,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है, वहीं बांगो हाइड्रल प्लांट की तीनों इकाइयों को फुल लोड पर चलाते हुए 9,000 क्यूसेक पानी अतिरिक्त छोड़ा गया। यहां से कुल 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी हो रहा है।हसदेव बराज में जलस्तर बढ़ने के कारण इसके भी दो गेट खोले गए हैं, जहां से 17,325 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। बांध का वर्तमान जल स्तर 358.10 मीटर तक पहुंच गया है, जो इसकी कुल क्षमता 359.50 मीटर का लगभग 90.71% है।प्रशासन ने निचली बस्तियों में अलर्ट जारी कर दिया है और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।Spread the lovePost navigationक्वार्टर में रंगरेलियों का भंडाफोड़, दो कर्मचारी और युवतियाँ गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने गोंडी अनुवादक ऐप ‘आदि वाणी’ परियोजना की सफलता पर दी बधाई