कांकेर। शहर में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 100-100 रुपए के कुल 53 जाली नोट बरामद किए गए हैं।जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक दुकानों में नकली नोट देकर सामान खरीद रहे हैं। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईके एलीसेला, एएसपी दिनेश कुमार सिन्हा और एसडीओपी मोहसिन खान के निर्देशन में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।तलाशी के दौरान एक नाबालिग की लोवर से 18 नोट और दूसरे की जींस से 28 नोट मिले। आगे की पूछताछ में दोनों के पास से 7 और जाली नोट बरामद हुए। इस तरह पुलिस ने कुल 53 नकली नोट जब्त किए।दोनों नाबालिगों के खिलाफ कांकेर थाना में अपराध दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Spread the lovePost navigationकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 4 अक्टूबर बस्तर प्रवास से पहले उप मुख्यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक