दुर्ग। नगपुरा क्षेत्र के आमला बगीचे में रविवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था (डीकंपोज्ड) में था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का अनुमान है कि शव 3 से 4 दिन पुराना हो सकता है।स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना नगपुरा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर शव को शिनाख्त हेतु दुर्ग के शासकीय मेडिकल कॉलेज, कचंदूर भेजा।इस घटना से नागपुरा से बोरी जाने वाली मुख्य सड़क पर दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस आसपास के गांवों और शहर से लापता हुए लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।नगपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Spread the lovePost navigationबस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा 7 साल के बच्चे के खिलाफ FIR दर्ज, बाल न्यायालय ने पुलिस को दी चेतावनी