उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर | बुधवार सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पर एक भयंकर ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें छह यात्रियों की कालका मेल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के दौरान शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को रेलवे लाइन से हटाकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सवा 9 बजे हुई। गोमो–प्रयागराज एक्सप्रेस से कुछ यात्री उतरकर प्लेटफॉर्म के गलत दिशा से रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे।

पहचान किए गए मृतकों में सविता (28) पत्नी राजकुमार, निवासी कमरिया, थाना राजगढ़; साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद; शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर; अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद; सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल, निवासी महुआरी, थाना पड़री; और कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव, निवासी बसवा, थाना कर्मा, सोनभद्र शामिल हैं।

हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को काबू में किया। एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण करते हुए तुरंत विस्तृत जांच के आदेश दिए।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed